समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के बलुआही भारत चिमनी के समीप बाढ़ के एक बकरी व्यवसायी व्यवसायी से पिस्टल दिखाकर राशि लूटने वाला अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे समस्तीपुर भेज दी है। पकड़े गए लुटेरा की पहचान मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के टेढ़ी बाजार निवासी फुदन शाह का पुत्र सलीम खान उर्फ पॉल के रूप मे की गई है। पकड़े गए अपराधी ने घटना की संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। जिसके पास से लुट की राशि मे से 6500 रुपया भी पुलिस बरामद किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि 9 अप्रैल बुधवार को बलुआही भारत चिमनी के पासवान बकरी खरीद-बिक्री करने वाले बाढ़ के व्यवसायी नानू शाह पिता उस्मान शाह से बाइक सवार लुटेरों ने 21500 रुपये लूट लिया था। जिसका 86/26 एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गं...