प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- लालगंज के विद्याधर (हुलासगढ़) निवासी बद्री प्रसाद मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा जगदंबा प्रसाद मिश्र चार मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने सीमेंटेड ईंट विक्रेता के कार्यालय पर बैठा था। इसी बीच इटैला निवासी अवधेश सिंह अपने बेटे अंकुर सिंह, राजा सिंह व अजय सिंह के साथ वहां पहुंचे और जगदंबा प्रसाद के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने पीड़ित के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.