जमशेदपुर, फरवरी 18 -- व्यवसायी हरेराम सिंह से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी आकाश सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को एडीजे-6 की अदालत में मंजूर हो गई। इस मामले में प्रिंस खान भी आरोपी है। मालूम हो कि 10 अक्तूबर 2025 को अपराधियों ने हरेराम सिंह के घर फायरिंग की थी, जिससे दहशत फैलाने और रंगदारी की नीयत का मामला सामने आया। इसके बाद सीतारामडेरा थाना में दो केस दर्ज हुए थे। पहला नौकर के बयान पर फायरिंग का और दूसरा हरेराम सिंह के बयान पर रंगदारी मांगने का। अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि जेल में बंद आकाश सिंह को पहले फायरिंग केस में जमानत मिल चुकी है। फायरिंग में प्रयुक्त हथियार रांची से बरामद होने के बाद दर्ज केस में भी उन्हें जमानत दी गई थी। मुठभेड़ केस में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए पुलिस से केस डायरी मांगी गई है। अन्य अर्जी पर ...