सहरसा, दिसम्बर 8 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर के हटिया गाछी निवासी 76 वर्षीय व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे थे। सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व तथा सहयोगी भावना के लिए लोगों में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। विधायक संजय कुमार सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि ओमप्रकाश सिंह का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा को समर्पित रहा। पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार, वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, विकास कुमार, मोनू मोदी, राजीव केशरी, धीरज भगत सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय ...