लातेहार, फरवरी 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के दुकानदार और व्यवसायी संघ के पूर्व सलाहकार करीब 52 वर्षीय सुशील मेहता का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। निधन पर कई लोग उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। भाई सीआरपी नन्दलाल मेहता ने बताया कि सीना में दर्द रहने के कारण उनका बड़ा भाई सुशील मेहता सोमवार को डालटनगंज जाकर इलाज कराए थे। मंगलवार को वह ठीक थे, लेकिन अचानक उनकी तवियत खराब हो गई। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.