गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढवा। शहर के युवा व्यवसायी सह समाजसेवी यंग जायंट्स के पूर्व पदाधिकारी नमक पट्टी निवासी अजय कुमार गुप्ता की मौत हो गई। वह गढ़वा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के छोटे भाई थे। उनका इलाज राजधानी रांची स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। वह शुरू से ही काफी मिलनसार थे। कुशल व्यवहार के धनी थे। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बराबर काम करते रहे। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में विजय केसरी, कमलेश कुमार गुप्ता, रविंद्र केसरी, प्रोफेसर उमेश सहाय सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...