मोतिहारी, मई 25 -- रक्सौल,एक संवाददाता। वीरगंज के मेन रोड को आधिकारिक रूप से 'शहरी मार्ग' का दर्जा देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने रविवार की शाम को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीरगंज संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रतिभागियों ने हाथों में थाली लेकर उसे बजाते हुए सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड से होते हुए घंटाघर तक रैली निकाली और सरकार से इसे शीघ्र शहरी मार्ग घोषित करने की पुरजोर मांग की।प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि नेपाल सरकार के मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार, त्रिभुवन राजपथ को मेन रोड से पहले ही स्थानांतरित किया जा चुका है। संघर्ष समिति ने दावा किया है कि सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार द्वारा प्रकाशित 'रोड डायरी' में भी इसे लेकर आवश्यक संशोधन क...