पाकुड़, फरवरी 25 -- महेशपुर पुलिस के द्वारा बेहतर कानून व्यवस्था, क्षेत्र में अमन-चैन और अपराधियों के खिलाफ की गई सख्त कार्यवाही को लेकर बुधवार को व्यवसायी वर्ग के लोगों ने एसडीपीओ विजय कुमार एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। व्यावसायी वर्ग के दीपक सिंह, आनंद झा, अभिषेक सिंह एवं सुभेंदु बनर्जी ने पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विगत 16 फरवरी की रात्रि महेशपुर के व्यवसायी अनूप कुमार भगत को हथियार के बल पर मारपीट कर तीन लाख से अधिक रूपए की लूटकांड का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर करना बहुत बड़ी बात है। व्यापारियों ने कहा कि एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। नियमित गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा त्वरित कार्रवाई...