आरा, जनवरी 4 -- आरा। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। होटल पार्क व्यू के मालिक जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र रोहित सिंह के असामयिक निधन पर व्यवसायी महासंघ बिहार की भोजपुर जिला कमिटी और आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की है। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि रोहित सिंह व्यवसायी महासंघ के सक्रिय सदस्य थे। कहा है कि वे सिर्फ सफल और सम्मानित व्यवसायी ही नहीं थे, स्वभाव के भी मिलनसार व्यक्ति और अच्छे इंसान थे। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बिजयेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है। विधायक और पूर्व विधायक हरिजी के हाता मोहल्ले में उनके आवास पर भी गये और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.