छपरा, मई 22 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोंगहा में अपराधियों ने व्यवसायी पिता-पुत्र को मारपीट कर गुरुवार की देर शाम घायल कर दिया और तीस हजार रुपए नकद,सोने की चेन व मोबाइल छीन लिए। अकिलपपुर के अनिल कुमार राय की ढोंगहा में दुकान है। वे दुकान बंद कर अपने दो पुत्रों के साथ घर लौट रहे थे।तभी अपराधियों ने उन्हें रास्ते में ही घेर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ने आठ लोगों को नामजद व चार पांच अन्य को अज्ञात अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। कस्तूरबा विद्यालय में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन पानापुर। प्रखंड के बकवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । नामांकित 87 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी एवं विशेषकर मुंह एवं दांत का परीक्षण क...