व्यवसायी पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 3 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मवाना निवासी व्यवसायी नागेंद्र कुमार झा उर्फ नाराज को विगत 21 मई को कतिपय लोगों ने मुसरीघरारी चौक पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर घायल व्यवसायी के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें छह लोगों को आरोपित किया गया था। सोमवार की शाम एक आरोपित को थाना क्षेत्र के चैनपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित चैनपुर निवासी उमेश सहनी का पुत्र अखिलेश सहनी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद मंगलवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.