पूर्णिया, मार्च 12 -- जानकीनगर, एक संवाददाता वार्ड नंबर 10 निवासी व्यवसायी हरेंद्र ठाकुर का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। सैकड़ों की संख्या में नाते-रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीण अंतिम दर्शन करने पहुंचे। निधन की खबर मिलते ही प्रदेश महासचिव राजद संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय, नगर पंचायत मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख पार्षद सुनील कुमार रजक, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, रामपुर तिलक मुखिया रामकृष्ण मानव उर्फ बोल बम, शिक्षक मनोज कुमार भूषण, गजेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद विश्वनाथ ठाकुर, रमन कुमार ओझा, नंदलाल ठाकुर आदि ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...