व्यवसायी के घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी की चोरी
सासाराम, जून 15 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में रविवार की देर रात चोरों ने एक व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यवसायी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-5 निवासी व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और वहां से ग्राउंड फ्लोर के कमरों में प्रवेश कर गए।
घटना का विवरण चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सोमवार सुबह घर की महिलाओं ने अलमारी का ताला टूटा देखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.