रांची, मार्च 7 -- हटिया, प्रतिनिधि। रांची के धुर्वा के व्यवसायी विजय सिंह की हत्या के विरोध में जेपी मार्केट शनिवार को बंद रही। इस दौरान व्यवसायियों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही धुर्वा बस स्टैंड में व्यवसायियों ने मशाल जुलूस भी निकाला। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यवसायियों का कहना था कि आए दिन धुर्वा इलाके में मारपीट की घटना होती रहती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इधर, धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मामले में रोहित कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। बता दें कि चार मार्च होली के दिन व्यवसायी विजय अपनी दुकान को बंदकर विद्यानगर स्थित किसी परिचित के घर गए हुए थे। लौटने के क्रम में देखा कि दो लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.