कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- झारखंड प्रांत के गिरीडीह जिले के धनबाद थाना क्षेत्र के पांडेजोर गांव निवासी विकास यादव ने बताया कि उसके भाई अशोक कुमार यादव मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। 23 मई 2026 को झारखंड से पिकअप पर सवार होकर बकरे खरीदने फतेहपुर जा रहे थे। हाईवे पर कोखराज क्षेत्र में पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के भाई की मौत हो गई थी। मामले में अदालत के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...