जमशेदपुर, जुलाई 15 -- व्यवसायी राजकुमार साह से फोन कर 20 लाख रंगदारी मांगने और उनकी कार पर फायरिंग के आरोपी अमन शेखर उर्फ अमन सिंह की जामनत अर्जी सोमवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत से मंजूर हो गई। बचाव पक्ष से अधिवक्ता आनंद झा ने पक्ष रखा। मालूम हो कि 26 मई 2026 को अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर खड़ी व्यवसायी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे पूर्व रंगदारी मांगने का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...