जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल बाजार में जाम से त्रस्त व्यवसायियों की 23 फरवरी को बाजार की दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि जाम से छुटकारा के लिए विधानसभा में सवाल उठाया था और डीएम को आवेदन देकर दिन में बालू लदे ट्रक पर रोक लगाने की मांग की थी। कुछ दिन इसका अनुकरण किया गया अब फिर से दिन में ट्रकों का परिचालन जारी है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले व्यवसाययों के साथ खड़ा है और उनके द्वारा 23 फरवरी को आयोजित बाजार बंद का समर्थन किया है। भाकपा माले के एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर आवेदन भी दिया है और डीएम से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। साथ ही उसरी बाजार में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उसरी बाजार में चार से पांच पंचायत के...