औरंगाबाद, मई 30 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने औरंगाबाद जिला की प्रभारी मंत्री रमा निषाद से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। शुक्रवार की रात औरंगाबाद के जिला अतिथि गृह पहुंचने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि औरंगाबाद व्यावसायिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करने की जरूरत है। ट्रैफिक जाम से निजात, बिजली व्यवस्था में सुधार और बाजार वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी दरकार है। इसके साथ ही सीसीटीवी लगाने, पुलिस की गश्ती बढ़ाने, जिले में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने, छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने, व्यापारियों को जरूरत के अनुसार शस्त्र लाइसेंस आसानी से उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। जिला स्तरीय मह...