प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- कॉमर्शियल सिलेंडर के अचानक से हुए दोगुने दाम ने व्यवसायियों पर बोझ बढ़ा दिया है। पहले दो महीने तक न मिलने के बाद जब सिलेंडर की उम्मीद जगी तो दोगुने से भी अधिक दाम होने से व्यवसायी अपनी लागत निकलती न देख सिलेंडर लेने से किनारा कर रहे हैं। खपत घटने पर एजेंसियों पर भी कॉमर्शियल सिलेंडर का बोझ बढ़ रहा है। इलाके में संचालित होटल, ढाबों के साथ बाजारों में अन्य खान-पान की दुकानों का संचालन कॉमर्शियल सिलेंडर के सहारे चल रहा था। दो महीने पहले कॉमर्शियल सिलेंडर बंद हुए तो कुछ व्यवसायियों ने घरेलू का किसी तरह उपयोग कर कार्य किया। इसके बाद घरेलू सिलेंडर मिलने की उम्मीद टूटी तो लकड़ी व कोयले का प्रयोग शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद काफी दिन कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले। एक महीने पहले शुरू हुआ तो शादी-विवाह के लिए मांग पर मिलना...