भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ संवाद सह पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने आनंद चिकित्सालय रोड स्थित चैंबर सभागार में शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर आवाज उठायी। शहर में भागलपुर व नाथनगर अंचल कार्यालय की शाखा स्थापित करने की मांग की। चैंबर की ओर से उपमुख्यमंत्री को भागलपुर शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, यातायात प्रबंधन व जनहित से जुड़ी मुख्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने मांगों को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायियों ...