गिरडीह, अक्टूबर 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में 85 ऐसे प्रतिष्ठान हैं, जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर का अवैध और खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। इन व्यवसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, ठेले और कैफे में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल होता पाया गया है। इसका खुलासा ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन द्वारा पिछले 3 महीनों के दौरान गिरिडीह के साथ राज्यभर में विस्तृत और गोपनीय सर्वेक्षण में किया है। फाउंडेशन की मानें तो राज्यभर के 10 प्रमुख जिलों व शहरों के 1576 प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे हैरान करनेवाली बात यह है कि राजधानी रांची में ही सबसे अधिक 749 प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। यह भी पढ़ें- 85 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हो रहे घरेलू सिलेंडरों का उपयोग इसी प्रकार धनबाद में 37...