सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के महाविद्यालय परिसर में व्यवसायिक परिसर व नवीन प्रवेश द्वार का शिलान्यास शनिवार को हुआ। इस दौरान पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कर व शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। इस मौके पर शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस व्यवसायिक परिसर के बन जाने से महाविद्यालय की आमदनी का एक अलग स्रोत बनेगा। इसका महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज व अस्पताल के विकास के लिए नए शैक्षणिक सत्र में कई योजनाएं बनाई गई है। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में व्यवसायिक परिसर व नवीन प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया है। इससे कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण भी समृद्ध होगा। कार्यक्रम में शासी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.