बक्सर, अप्रैल 25 -- पेज तीन के लिए ----- संकट वाणिज्यिक गैस के लिए पांच से सात दिन पूर्वं निबंधन कराना होगा उपभोक्ताओं के अंतिम सिलेंडर की डिलेवरी के 25 दिन बाद बुकिंग बक्सर, हमारे संवाददाता। शादी विवाह कार्यक्रम में व्यवसायिक गैस सिलेंडर की मांग रहती है। वर्तमान समय में सदर व डुमरांव एसडीओ को व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए 643 लोगों के आवेदन प्राप्त हुये है। नियमानुसार इसकी जांच करते हुए सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रसोईया/कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए 5 से 7 दिन पूर्वं निबंधन कराना होगा। वहीं दूसरी ओर 13 मार्च से 24 अप्रैल के बीच कुल 2 लाख 148 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है...