व्यवसायिक गतिविधि से जुटे दस दोपहिया सीज
रिषिकेष, जून 20 -- स्वर्गाश्रम व मुनिकीरेती क्षेत्र में निजी दोपहिया वाहनों को व्यवसायिक उपयोग करने की शिकायत पर संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दस निजी वाहनों को पकड़ लिया। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने सभी वाहनों को सीज करते हुए दोबारा पकड़ में आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, अचानक चले अभियान से निजी नंबर प्लेट पर कॉर्मिशियल गतिविधियों में जुटे दोपहिया वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति भी दिखी। बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय टीम नियमित रूप से चेकिंग अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.