प्रयागराज, अप्रैल 2 -- श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से गुरुवार को महाविद्यालय के नवीन सभागार में 'युवा उद्यमिता विकास' कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता एवं आविष्कार फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन विश्वनाथ शुक्ल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्टार्टअप के अवसरों एवं व्यवसायिक कौशल के विकास पर विस्तृत जानकारी दी। 'बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता' में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित टीमों को राज्यस्तरीय बिज़नेस समिट में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। यह आयोजन आविष्कार फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. शुभा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. कल्पना गुप्ता ने प्रस्...