आदित्यपुर, फरवरी 16 -- ग़म्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर ग़म्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप अपने स्कॉर्पियो में ग़म्हरिया के व्यवसाई अजय प्रताप सिंह की लाश बरामद की गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई होगी। जानकारी के अनुसार अजय प्रताप के स्कॉर्पियो वाहन (संख्या जेएच05डीएम8864) का एक टायर अचानक ब्लास्ट होने से वह दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं रुक गया। टायर फटने के बाद सड़क किनारे खड़ी वाहन से चालक काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इस पर आसपास के स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंचे। जब वाहन के अंदर देखा गया तो चालक अचेत अवस्था में पाया गया। दरवाजा खोलने जा लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः खिड़की का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.