धनबाद, मई 17 -- धनबाद जिला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष व कपड़ा व्यवसायी मणिशंकर केशरी के बड़े पुत्र आनंद केशरी का निधन शुक्रवार को कोलकाता में इलाज के दौरान हो गया। सूचना मिलने पर शनिवार को सांसद ढुलू महतो झरिया केला पट्टी स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सांसद हेटलीबांध निवासी व्यवसायी संदीप झुनझुनवाला के आवास पहुंचे। उनके पुत्र अमन झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया। अमन की मृत्यु आठ मई को तोपचांची झील में डूबने से हुई थी। इस दौरान सांसद के साथ भाजपा के वरीय नेता राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र यादव, पूर्व पार्षद अनूप साव, झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, संजू वर्मा, संजय वाल्मीकि, मुरारी केशरी, सांसद प्रतिनिधि उज्जवल मंडल, जितेंद्र प्रसाद, सुरदीप पासवान...