जामताड़ा, जनवरी 31 -- व्यय प्रेक्षक ने विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी के साथ किया बैठक, दिए निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत समाहरणालय सभागार में शनिवार को व्यय प्रेक्षक ने अकाउंटिंग टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता दल, स्टेटिक निगरानी दल आदि के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से व्यय प्रेक्षक मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) राजेश कुमार यादव एवं व्यय प्रेक्षक जामताड़ा नगर पंचायत शिवशंकर सिंह मुंडा उपस्थित थे। साथ हीं एसडीओ अनंत कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) पंकज कुमार रवि, कोषागार पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति एवं अन्य मौजूद रहे। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष एवं सुगम संचालन के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक, अकाउंटिंग टीम, वीडियो सर्विलांस ...