बागपत, मई 24 -- नगर के विहर्ष सभागार में विश्व हिंदू महासंघ सनातन जागृति शंखनाद महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखर वक्ता, हिंदूवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, आचार्य विश्रुत पाणी आदि ने भाग लिया। सभी के विचार सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि किसी भी सरकार के भरोसे राष्ट्र का निर्माण तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक उसकी जनता स्वयं जागरूक नहीं होगी। भारत की राजनीति में वोट चोरी की शुरुआत 1947 से शुरू हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समय कुल 15 वोटो में से तीन कैंसिल वोट थे और शेष 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल को मिले थे। इसके बावजूद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया। सनातन धर्म कई हजार वर्ष पुराना धर्म है, शेष अन्य धर्म की रचना धर्म गुरुओं द्वारा अपन...