चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला और प्रदर्शनी का समापन हो गया। आखिरी दिन दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल व पूर्व कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा, कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने सभी कलाकारों व शोधार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद प्रदर्शनी में लगाई गई क्रिएटिव कलाकृतियों का अवलोकन किया। डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा सारी विकृतियों की जड़ मैं की मानसिकता में है। कला संस्कृति ही आदमी को सही रास्ते में ले जा सकती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में क्रिएटिव आर्ट इसका उचित माध्यम हो सकता है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने इस दिशा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.