व्यक्ति को घारदार हथियार से वार कर किया घायल
हापुड़, जून 6 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मुदाफरा मोड पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गांव श्यामपुर जट्ट निवासी संगीत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह राजमिस्त्री के पास मजदूरी के पास काम करने जा रहा था। मुदाफरा मोड पर गांव के ही पांच अारोपियों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज कर दी। विरोध पर आरोपियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट में दो जख्मी, 9 नामजद आसपास के लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.