उरई, सितम्बर 10 -- उरई। संवाददाता दयानंद वैदिक कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोवैज्ञानिकों ने व्यवहार में बदलाव और निराशा भरी बातों को चेतावनी संकेत बताते हुए तनाव से निपटने के छात्र छात्राओं को टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के विचारों को समझने और समय पर मदद देने पर जोरकार्यक्रम की त्रैवार्षिक थीम कार्यक्रम इस वर्ष की त्रैवार्षिक थीम आत्महत्या पर बदलता दृष्टिकोण और आह्वान बातचीत की शुरुआत करें के अनुरूप आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कनेक्टिंग संस्था, पुणे के सहयोग से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया। ऑफलाइन कार्यक्रम छत्रसाल सभागार में मुख्य वक्ता विक्रम पवार और दीपा मदन ने मानसिक तनाव और आत्महत्या की प्रवृत्ति से जुड़े चेतावनी संकेतों, कारणों...