व्यक्ति के विकास में संगीत और कला महत्वपूर्ण : डीएम
आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हरिऔध कला केंद्र में संचालित हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय में मंगलवार को एक माह से आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि संगीत एवं कला व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय द्वारा जनपद में संगीत एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता कर रहीं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.