मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में एक फौजी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर गंगनहर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या में शामिल अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेश पुत्र बाबू तीन दिन पूर्व गुरुवार की देर शाम मीरापुर से खरीदारी कर गांव आ रहा था। इस दौरान वह जैसे ही केथोड़ा पुलिस चौकी को पार कर आगे पहुंचा तो आरोप है कि मीरापुर की ओर से आई एक ब्रेजा कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिसके बाद सुरेश की पत्नी सुनीता ने रामराज थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.