हाथरस, मार्च 11 -- कोतवाली हाथरस गेट के इगलास रोड़ स्थित गांव टुकसान में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने विषाक्त दिए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब विसरा सुरक्षित रखा गया है। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी हरबंश (55) पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। सोमवार की देर शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। किसान की तबियत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.