लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्यपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि यूपी में व्यक्ति की बात छोड़िए अब एक मुर्गी का भी अपहरण नहीं हो सकता। पहली बार यहां स्थाई और मजबूत सरकार है इसलिए किसी निवेशक का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। एक दशक से पहले की बात अब भूल जाइए।प्रो. सिंह बुधवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'उ. प्र. पोल्ट्री एक्सपो 2026' के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उ‌न्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि प्रदेश की इस मजबूत सरकार के कार्यकाल में वे अपने प्रतिष्ठान का भूमि पूजन भी करेंगे और उसका उद्घाटन भी इसी सरकार में करेंगे। प्रदेश में कानून-व्यवस्था का यह स्वर्ण युग है। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रियों ने 17-18 अप्रैल को होने वाले 'दुग्ध स्वर्ण ...