सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बाबा साहब डा भीमराव अबेंडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। जयंती के मौके पर अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप डा अंबेडकर की मूर्ति पर अधिकारियों, शिक्षकों सहित कई राजनीति दल के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर आर्शीवाद लेते हुए बाबा साहब का नमन किया। साथ ही उनके प्रतिमा पर मार्ल्‍यापण करते हुए उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर मर्ल्‍यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही जिलेवासियो से डा भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों में चलकर जिला और देश का नाम रोशन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद मौके पर डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं होता है। व्यक्ति की पहचान उनकी कर्मों से ...