व्यक्ति की आंख में अंकुरित हुआ पौधा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मॉस्को। रूस के याकुतिया क्षेत्र में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 42 वर्षीय व्यक्ति की आंख में पौधा अंकुरित हो गया। दरअसल, गर्मियों में जंगल में टहलने के दौरान एक पेड़ की टहनी उनकी आंख में लग गई थी, जिसके साथ एक छोटा बीज आंख में ही फंसा रह गया। पिछले चार महीनों से वे लगातार सिरदर्द और धुंधली रोशनी से परेशान थे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों को आंख की झिल्ली (कंजंक्टिवा) में 3 मिमी लंबी जड़ वाला अंकुरित बीज मिला। डॉक्टरों ने सर्जरी कर बीज को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। यह भी पढ़ें- आंखों की वजह से सिरदर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारण और संकेत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.