रुडकी, फरवरी 2 -- कस्बे के बस अड्डा के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए हुड़दंग कर रहा था। पुलिस ने रविवार देर शाम हुड़दंग कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार देर शाम कस्बा निवासी अंकित शराब पीकर कस्बे में बस अड्डा के पास वहां से आने-जाने वालों को गाली गलौज करते हुए हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही उक्त को समझने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति ने पुलिस की नहीं मानी। इस पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...