अलीगढ़, फरवरी 26 -- इगलास, संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित चार दिवसीय अकादमिक उत्सव 'दक्ष 2026' का शुभारंभ मंगलवार को किया। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करते हुए उनके बौद्धिक, तकनीकी, रचनात्मक और नेतृत्व कौशल को निखारना है। 'दक्ष 2026' के अंतर्गत टेक्नो इंजीनियरिंग, टेक्नो बिजनेस, टेक्नो मेडिका, फाइल आर्ट प्रतियोगिता तथा लिटरेरी प्रतियोगिताओं सहित विविध शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का संचालन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थियों की सहभागिता देखने को मिल रही है। स्टार नाइट से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि मंगलायतन वि...