लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश एवं नगर प्रचारक नितिन मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपने दैनिक कार्यों नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक सहयोग के माध्यम से देश की प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला प्रचारक आकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण समाज सेवा और हिंदुत्व की विचारधारा के माध्यम से युवाओं को समाज से जोड़ते हुए उनमें सकारात्मक भाव विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हृदय में पत्थर का अर्थ ...