बलिया, सितम्बर 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, संस्कार और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाकर उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। व्यक्ति के जीवन में होने वाले विकास के पीछे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी देते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव हैं। परिवहन मंत्री शनिवार को शिक्षक दिवस पर गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्...