सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सोमवार को विकसित भारत के संदर्भ में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण प्रशासन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विश्वविद्यालय से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति देना रहा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ग्राम स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और नेतृत्व का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- शिविर ...