देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा शनिवार को संत जोसेफ स्कूल में आयोजित एलुमिनियम जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद विभिन्न वर्गों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को अभिभूत किया। इस दौरान डीसी ने अपने संबोधन में सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और कमन्यूकेशन स्कील को बढ़ावा देती है। कहा कि आदर्श विद्यार्थी बनकर एक अच्छे इंसान और अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह नैतिक समर्थन हर बच्चे को जीवन पथ पर आगे ले जाता है। उन्होंने कहा कि यह जीवन मूल्य आन...