प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था सुरभि की ओर से शनिवार को पन्ना लाल रोड स्थित्र शकुन्तला उपाध्याय के आवास पर जीवन में अनुशासन का महत्व विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीरा अस्थाना ने कहा कि व्यक्तिगत और सामाजिक सफलता में अनुशासन सर्वोपरि है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. शशि जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निखारने में अनुशासन की बहुत जरूरत होती है। बिना अनुशासन के विकास की कल्पना संभव नहीं है। अध्यक्षता कर रहीं साहित्यकार जयश्री ने कहा कि जीवन में सफलता का मुख्य आधार अनुशासन है। पूर्व अध्यक्ष शकुन्तला उपाध्याय ने कहा कि अनुशासन ही हमें समय प्रबंधन और लक्ष्य प्राप्ति में सफलता दिलाती है। यह भी पढ़ें- बच्चों को तनाव प्रबंधन की दी जानकारी प्रथमा, चन्द्रा, मीरा अस्थाना, शाहीन, शकुन्तल...