मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु आयोजित छह दिवसीय व्यक्तित्व एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन हुआ। जनपद वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. नीलम राय व एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार सम्मानित किया।मंगलवार को वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वाधान में नांदी फाउंडेशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित छह दिवसीय व्यक्तत्वि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों के व्यक्तित्व विकास, आत्मवश्विास में वृद्धि, जीवन कौशल, आर्थिक जागरूकता एवं रोजगारोन्मुखी क्षमताओं का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान व...