रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान में कैथोलिक कलीसिया द्वारा क्रूस रास्ता की विधि हुई। इस दौरान प्रभु यीशु के दुखभोग की घटनाओं को याद करते हुए आर्च बिशप विसेंट आइंद समेत 14 लोगों ने बारी-बारी से क्रूस उठाकर 14 निर्धारित स्थानों का स्मरण किया। आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कहा, आज का दिन केवल शोक मनाने का नहीं, बल्कि अपने पापों और बुराइयों के लिए प्रायश्चित करने का अवसर है। वर्तमान सामाजिक परिवेश में हिंसा, झूठ, अन्याय और अत्याचार जैसे अपराध खुलेआम हो रहे हैं, जो गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस शांति, न्याय और प्रेम का राज्य स्थापित करने के लिए यीशु इस धरती पर आए थे। उन्होंने मसीही समाज से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाने क...