लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र संबंधी मामले पर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न हो। ऐसी टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ⁠आयोग व बोर्ड के अध्यक्ष इसका संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को भी निर्देशित करें और आदतन अपराध को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। यह विषय पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा भी बनाएं। प्रदेश में छह भर्ती आयोग और बोर्ड हैं। इनके द्वारा भर्तियों के लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने के साथ परीक्षाएं कराती जाती हैं। मुख्यमंत्री ने दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न को लेकर हुए व...