नई दिल्ली, मार्च 17 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। उसके बाद से हर साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। 2026 में इस टूर्नामेंट का 18वां सीजन है। दुनिया की सबसे पुरानी टी20 क्रिकेट लीग यही है और यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग भी है। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं, जिनका जन्म आईपीएल के शुरू होने के बाद हुआ है, लेकिन वे भी आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि, सिर्फ चार ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2008 के सीजन में भी खेले थे और 2026 के सीजन में भी नजर आने वाले हैं। ये चार खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे हैं। इन खिलाड़ियों ने न केवल आईपीएल के उतार-चढ़ाव देखे हैं, बल्कि इस लीग को अर्श तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।धोनी: चेन्नई की धड़कन और आईपीएल की पहचान महेंद्र सिंह ध...