नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास में दो तारीखों को हमेशा याद की जाती है। पहली तारीख 6 अगस्त 1945 की, जिस दिन दुनिया में पहली बार एटम बम का इस्तेमाल किया गया था। वहीं दूसरी तारीख 2 सितंबर 1945 की। इस दिन के 23 मिनट का असर जपान समेत पूरी दुनिया के भविष्य पर पड़ने वाला था। 2 सितंबर 1945 को क्या हुआ था और ये दिन क्यों है इतना खास... आइए जानते हैं विस्तार से। 2 सितंबर 1945 की सुबह अमेरिकी वॉरशिप USS मिसौरी टोक्यो खाड़ी में खड़ी थी। जहाज के डेक पर न तो कोई बड़ी परेड थी, न जश्न मनाने वाली भीड़ और न ही जीत का कोई खास जोश। इसके बजाय, मित्र देश यानी अमेरिका, ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस के अधिकारी और जापान एक मेज के आसपास इकट्ठा हुए। सुबह ठीक 9 बजकर 2 मिनट पर मित्र देशों की सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर जनरल डगलस मैकआर्थर ने एक ऐसे ...